More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, 251 प्रत्याशियों...

    लक्ष्मणगढ़ निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, 251 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

    25 वार्डों में चुनावी नामांकन ने बढ़ाई सियासी हलचल, टिकटों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान

    लक्ष्मणगढ़। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 31 अगस्त को लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे में नवगठित नगर पालिका के प्रथम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अंतिम दिन 25 वार्डों में 136 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके साथ कुल नामांकन की संख्या बढ़कर 251 पहुंच गई।

    सुबह से ही उपखंड कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए और पेट पलनीया की परिक्रमा देकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित होने के कारण अंतिम घंटों में पर्चे दाखिल करने वालों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

    टिकटों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान

    नगर पालिका के पहली बार हो रहे चुनाव के कारण टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने का क्रम जारी रहा।

    टिकटों के ऐलान के साथ ही कई वार्डों में नाराजगी, विरोध और दल-बदल की स्थिति भी सामने आई। प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अपनी उम्मीदवार सूची अंतिम समय तक पूरी तरह सार्वजनिक नहीं करने और बगावत की आशंका के चलते कई प्रत्याशियों को फोन पर सूचना देकर सीधे सिंबल और नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने की रणनीति अपनाई गई।

    अंतिम घंटों में लगा नामांकन करने वालों का तांता

    अंतिम दिन उपखंड कार्यालय पर भारी भीड़ के कारण असमंजस और व्यस्तता का माहौल बना रहा। उम्मीदवार अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ नामांकन कक्षों तक पहुंचते रहे।

    समय सीमा दोपहर 3 बजे तक होने के कारण अंतिम कुछ घंटों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यवस्था बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ी।

    निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बढ़ाई चुनावी दिलचस्पी

    टिकट से वंचित रहे कई दावेदारों और असंतुष्ट नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन दाखिल किया। इससे चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना बढ़ गई है।

    25 वार्डों वाली नवगठित लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में कुल 251 नामांकन दाखिल होने के बाद अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी मैदान में आने के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर पूरी तरह गति पकड़ने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here