करनीकोट में आयोजित दंगल में पहलवानों ने आजमाए कुश्ती के दांव-पेच, पंगत में ग्रहण की गोगाजी की प्रसादी
सोडावास। जाहरवीर गोगाजी मंदिर करनीकोट में गोगाजी का मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के साथ मेले की रौनक देखने को मिली।
मेले के दौरान शाम 4 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को चुनौती दी। पहलवानों ने कुश्ती के विभिन्न दांव-पेच आजमाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक अखाड़े के आसपास मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
दंगल के बाद शाम को जाहरवीर गोगाजी महाराज की प्रसादी का आयोजन किया गया। मेले में आए सभी दुकानदारों सहित समस्त ग्रामवासियों ने पंगत में बैठकर बाबा की प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
रात्रि में मंदिर परिसर में बाबा के सुंदर भजनों एवं सत्संग का आयोजन हुआ। भजन-सत्संग के दौरान श्रद्धालु धार्मिक वातावरण में भक्ति में लीन नजर आए। देर रात तक मंदिर परिसर में भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अनेक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मोनु खोला, रामप्रताप बसवाला, हरिराम बोहरा, निरंजन जांगिड, हरिओम सैन, आनंद सोनी, सरजीत यादव, राजू लाईट डेकोरेशन, बजरंग मिस्त्री, सचिन बसवाला, राहुल बसवाला, नरेश स्वामी, देवेंद्र बसवाला, विनोद देवतवाल, सोनू यादव, विकास खोला, चेतन फौजी, रिंकू खोरीवाला, हर्ष, हितेश, अंकित, दिनेश, अक्षय, पियूष, आंसू योगी, महेश योगी, रोहित, नरवीर यादव, सुबेसिंह बैंड मास्टर, रमेश देवतवाल, हितेंद्र राजपूत, नरेंद्र राजपूत और अवधेश भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
गोगाजी मेले में धार्मिक आयोजन, कुश्ती दंगल, प्रसादी और भजन-सत्संग के चलते पूरे दिन श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आयोजन में सहभागिता निभाते हुए मेले को सफल बनाने में सहयोग किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


