More
    Homeदुनिया2027 में आएगा तबाही का साल? ‘चीनी नास्त्रेदमस’ ने कीं 5 खौफनाक...

    2027 में आएगा तबाही का साल? ‘चीनी नास्त्रेदमस’ ने कीं 5 खौफनाक भविष्यवाणियां

    बीजिंग/वाशिंगटन। चीन के प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक और 'चीन के नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले जियांग श्येछिन की साल 2027 को लेकर की गई नई भविष्यवाणियों ने वैश्विक मंच पर तहलका मचा दिया है। पूर्व में डोनाल्ड ट्रंप की 2024 चुनावी जीत और अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष की सटीक भविष्यवाणी कर चुके जियांग ने अब ईरान युद्ध के विकराल रूप लेने, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के ध्वस्त होने और अमेरिका में अनिवार्य सैन्य भर्ती शुरू होने का दावा किया है।

    ईरान में फँसेगा अमेरिका, अनिवार्य सैन्य भर्ती की आशंका

    जियांग श्येछिन के अनुसार, ईरान के साथ जारी संघर्ष अब केवल हवाई हमलों तक सीमित न रहकर एक लंबे जमीनी युद्ध में तब्दील हो जाएगा। उनका आकलन है कि अमेरिका को ईरान में जमीनी सेना उतारने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिससे यह संघर्ष 10 से 20 साल तक खींच सकता है। इस भीषण युद्ध के लिए भारी संख्या में सैनिकों की जरूरत पड़ेगी, जिसके चलते अमेरिका में लंबे समय से बंद पड़ी 18 वर्ष के युवाओं की 'अनिवार्य सैन्य भर्ती' (ड्रॉफ्ट) प्रक्रिया को 2027 तक पुनः लागू करना पड़ सकता है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से 2027 में महामंदी

    भविष्यवाणी का सबसे चिंताजनक पहलू वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। जियांग का दावा है कि ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (स्रेट ऑफ होर्मुज) में व्यापारिक बाधा उत्पन्न होगी, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल, गैस और उर्वरकों के दाम आसमान छूने लगेंगे। ईंधन और खाद्यान्न संकट के चलते 2027 तक दुनिया अभूतपूर्व वैश्विक आर्थिक मंदी और बेकाबू मुद्रास्फीति की चपेट में आ जाएगी।

    अमेरिका में आंतरिक अशांति और नेशनल गार्ड की तैनाती

    आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर जियांग ने अमेरिका के अंदर नागरिक अशांति और कड़े कानूनों का अनुमान लगाया है। उनका मानना है कि आर्थिक मंदी और सामाजिक असंतोष से निपटने के लिए अमेरिकी प्रशासन को देश के प्रमुख शहरों में 'नेशनल गार्ड' की तैनाती करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) की शक्तियों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी, जिससे अप्रवासन और नागरिक अधिकारों पर कड़े प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here