More
    Homeराजस्थानजयपुरराष्ट्रीय कलाकार क्रिएटिव कैंप का भव्य शुभारंभ

    राष्ट्रीय कलाकार क्रिएटिव कैंप का भव्य शुभारंभ

    तुलसी पूजन के साथ हुआ राष्ट्रीय कला शिविर का शुभारंभ, देशभर से जुटे कलाकारों ने विद्यार्थियों से साझा कीं कला की बारीकियां

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ ड्राइंग एंड पेंटिंग द्वारा नेशनल आर्टिस्ट क्रिएटिव कैंप-2026 का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। चार दिवसीय यह राष्ट्रीय कला शिविर 7 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए प्रतिष्ठित कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एवं युवा कलाकार भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

    राष्ट्रीय कलाकार क्रिएटिव कैंप के उद्घाटन सत्र में सुश्री अर्चना सुराणा, संस्थापक एवं निदेशक, ARCH College, प्रो.वंदना कल्ला,डीन, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, राजस्थान विश्वविद्यालय, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आई. यू. खान, विभागाध्यक्षा एवं क्यूरेटर डॉ. अमिता राज गोयल तथा कार्यक्रम की सपोर्टिंग पार्टनर सुश्री मोनिका शारदा, संस्थापक निदेशक, ICCA Gallery, Jaipur सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    विभागाध्यक्ष डॉ.अमिता राज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर किया गया। तुलसी पूजन इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पवित्रता, प्रकृति-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कला शिविर जैसे रचनात्मक आयोजन का शुभारंभ तुलसी पूजन से करना कला, प्रकृति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना के गहरे संबंध को अभिव्यक्त करता है।

    डॉ.गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय कलाकार क्रिएटिव कैंप में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार विद्यार्थियों के साथ अपनी कला एवं अनुभव साझा कर रहे हैं। शिविर में विजय एम. धोरे, हैदराबाद; राजेंद्र प्रसाद, जयपुर; जगदीश प्रसाद मीणा, जयपुर; क्षमा द्विवेदी, दिल्ली; सुनीत के. विश्वकर्मा, बनारस; सागर कांबले, महाराष्ट्र; संजीत सरकार, नई दिल्ली; मनीष शर्मा, जयपुर; मदन लाल, चंडीगढ़; गौरी शंकर, जयपुर तथा धर्मेंद्र राठौड़, दिल्ली सहित अनेक कलाकार सहभागी हैं।

    शिविर के दौरान कलाकार विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कला-सृजन करते हुए विभिन्न कलात्मक प्रक्रियाओं, तकनीकों और रचनात्मक दृष्टिकोणों पर संवाद कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने तथा उनकी कला-यात्रा, कार्यप्रणाली और सृजनात्मक सोच को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

    यह क्रिएटिव कैंप विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों के लिए रचनात्मक सीख का महत्वपूर्ण मंच बनकर सामने आया है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकारों की विविध कला शैलियों, तकनीकों और विचारों को समझने का अवसर विद्यार्थियों को मिल रहा है। कलाकारों और विद्यार्थियों के बीच होने वाला प्रत्यक्ष संवाद कला शिक्षा को कक्षा की सीमाओं से बाहर ले जाकर एक व्यावहारिक एवं रचनात्मक अनुभव प्रदान कर रहा है। नेशनल आर्टिस्ट क्रिएटिव कैंप-2026 का आयोजन 10 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here