More
    Homeधर्म-समाजपर्युषण पर्व में दक्ष एवं औनिक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, छाया...

    पर्युषण पर्व में दक्ष एवं औनिक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, छाया परमात्मा की भक्ति का रंग

    बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना जारी

    भीलवाड़ा। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना के साथ प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। पूजा अर्चना में बच्चें भी उत्साह से शामिल होकर परमात्मा की भक्ति कर रहे है। श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के तत्वावधान में पर्युषण के तहत प्रतिदिन रात 8.15 बजे से उपासरे में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

    दूसरे दिन बुधवार रात में भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान की भक्ति की। गोविन्द गुरावा ने नवकार महामंत्र से शुरुआत करके भक्ति संध्या का प्रारम्भ किया। उभरती बाल प्रतिभा दक्ष बडोला ने मेरे मन में पारस नाथ, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, ये है मेरे करम मिला जैन धरम, जय जय पारसनाथ जैसे भजनो की प्रस्तुति देकर भक्ति का रंग जमाया। बाल भजन गायक औनिक जैन ने गिराने सब ही आते है उठाने तू ही आएगा, दुनिया चलती पैरों पर मै तो तेरे भरोसे चलता हु, फसी भंवर में थी मेरी नैया, आदि भजनो की मनभावन प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

    समिति के राजमल सिंदुरिया, मनीष बापना, दिनेश गोलेछा, अनिल विश्लोत, संजय लोढ़ा आदि ने दोनों बाल कलाकारों का स्वागत किया। गोविन्द गुरावा, कुलदीप गुगलिया, दक्ष बडोला ने भक्ति के समापन के समय नाकोड़ा भैरव देव के भजन कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    पर्युषण के तीसरे दिन गुरूवार को पक्षाल व केसर पुजा के लाभार्थी मनोज सीमादेवी, हर्षित अर्पित डोशी परिवार रहा। इसी तरह प्रातःकालीन आरती एवं मंगलदीपक लाभार्थी भगतसिंह, अमित, अजय डागलिया परिवार रहा। प्रातःकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी पवनकुमार दक्ष लोढ़ा परिवार रहा। भगवान की अंगरचना लाभार्थी घिसीबाई भंवरलाल, विमल भाई नागौत्रा (सोलंकी) परिवार रहा।

    संध्याकालीन आरती एवं मंगल दीपक लाभार्थी सुनीलकुमार, राकेश कुमार भंसाली परिवार रहा। संध्याकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी लादूसिंह,अमित,दीपककुमार लोढ़ा परिवार रहा। परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार रहा।

    अंगरचना बनाने में सहयोग संजय लोढ़ा, जीतेन्द्र आंचलिया, दिनेश गोलेछा, साक्षी आंचलिया, संयम कर्णावट, ख़ुशी मेहता, लक्की खाब्या, यशवी खाब्या, गार्गी खाब्या, सिधीक्षा खाब्या, सुनील (गोटू) कर्णावट का रहा।

    प्रतिदिन पूर्ण श्रद्धाभाव से परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने पर मंदिर समिति ने खुशी व्यक्त की है। पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में हो रहे आयोजन की व्यवस्थाओं में बलवंत मेहता, मनीष बापना, दिनेश गोलेछा, अनिल विश्लोत, विवेक खाब्या, संजय लोढ़ा, पवन लोढ़ा, सुनील कर्णावट, अग्रज बिरानी, दिलीप जैन, नमन गोलेछा, संयम कर्णावट, साक्षी आंचलिया, युग कावड़िया का विशेष सहयोग मिल रहा है।

    श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि 15 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा होगी एवं परमात्मा की अंगरचना होगी। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा होगी एवं परमात्मा की अंगरचना होगी।

    प्रातःकालीन आरती सुबह 9 बजे से एवं संध्याकालीन आरती रात 8 बजे होगी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण पर्व में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर कर्मो की निर्जरा करने एवं भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here