More
    Homeदुनियाभारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर...

    भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी

    कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां लंबे समय से पीछा कर रहे एक युवक ने भारतीय मूल की 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिछले एक साल से शालिनी का लगातार उत्पीड़न कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस से घिरने पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    एप्पल एयरटैग से रख रहा था नजर, चाबी बनाकर घर में घुसा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय आरोपी रोहित पिछले एक साल से शालिनी को परेशान कर रहा था। वह शालिनी के घर के बाहर घंटों खड़ा रहता था, कार के टायर पंचर कर देता था और निगरानी के लिए उनकी कार के नीचे एप्पल एयरटैग (Apple AirTag) लगा रखा था। हद तो तब हो गई जब उसने कथित तौर पर फ्लैट की नकली चाबी बनवाकर शालिनी के सोने के दौरान घर में घुसपैठ की। आरोपी उन पर शादी का दबाव बना रहा था और उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था।

    कार्यस्थल के बाहर गोलियों से भूना

    घटना वाले दिन सैक्रामेंटो के आर्डेन आर्केड इलाके में शालिनी जब अपने ऑफिस के पास उतर रही थीं, तभी आरोपी ने उनका पीछा शुरू कर दिया। शालिनी ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल शालिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी ने की खुदकुशी

    हत्या के बाद पुलिस ने हाईवे-50 पर आरोपी की गाड़ी का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने अपनी कार के अंदर ही खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

    सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    शालिनी ने इस उत्पीड़न से बचने के लिए अधिकारियों से मदद मांगी थी और कोर्ट से प्रतिबंधात्मक आदेश (Restraining Order) लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस दर्दनाक घटना के बाद अमेरिका में स्टॉकिंग (पीछा करने) की शिकायतों पर पुलिसिया कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शालिनी की मां ने भी समय पर सुरक्षा न मिलने का आरोप लगाया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here