14 से 20 सितंबर 2026
मेष :सामाजिक दायरा बढ़ेगा, अवसर मिलेंगे
इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा एवं किसी पुरानी मतभेद को बातचीत द्वारा सुलझाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कार्य भार बढ़ेगा परंतु आपकी नेतृत्व क्षमता आपको आगे रखेगी। आय के नए अवसर बनेंगे परंतु अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान और तनाव से बचे एवं पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों में अपने साथी से खुलकर बातचीत करें जिससे गलतफहमियां दूर होगी। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ :परिवार का सहयोग, प्रतिष्ठा बढ़ेगी
इस सप्ताह आपके परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं किसी सामाजिक समारोह में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आप योजना बनाकर कार्य करें एवं नौकरी बदलने में जल्दी बाजी ना करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी परंतु निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें अन्यथा गले या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी एवं कोई पुराना रिश्ता फिर से शुरू हो सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ है।
मिथुन :बातचीत और संपर्कों से लाभ
इस सप्ताह आपकी बातचीत और व्यवहार से लोग बहुत प्रभावित होंगे एवं नए संपर्कों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है एवं संचार और लेखन से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी परंतु खर्च भी बढ़ेगा इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें एवं कोई भी तनाव न ले। प्रेम संबंधों को लेकर आप उत्साहित रहेंगे परंतु अपने साथी से किसी भी बात को ना छुपाए बल्कि स्पष्ट रूप से कह दे। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
कर्क :परिवार और भावनाओं का साथ
इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की वजह से सामाजिक जिम्मेवारी बढ़ सकती है आप भावनात्मक रूप से लोगों के करीब महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धैर्य बनाकर रखें एवं अपने सहकर्मियों को साथ लेकर रुके हुए काम पूरे करें। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए बचत अवश्य करें कोई घरेलू खर्च अचानक सामने आ सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर भावनात्मक तनाव का असर पड़ सकता है इसीलिए पर्याप्त पानी का सेवन करें एवं परिणाम जरूर करें। प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा एवं इस सप्ताह आप बहुत ही सुखद भावना को महसूस करेंगे। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
सिंह : लोकप्रियता और आत्मविश्वास बढ़ेगा
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता और आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को एक पहचान मिलेगी परंतु महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर ले। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परंतु दिखावे पर खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु अत्यधिक कार्य न करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा एवं पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। मैरून रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या :मेहनत का परिणाम, सफलता मिलेगी
सप्ताह आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है सामाजिक संबंधों में आप व्यावहारिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा एवं आप प्रतियोगिता में भी सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें एवं बचत को बढ़ाएं। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न ले एवं समय पर भोजन करें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी एवं विवाह का योग भी बनेगा। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला :नए संपर्क और टीमवर्क से लाभ
इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा एवं आप किसी विवाद को शांत करने में लोगों की मदद करेंगे। कार्य क्षेत्र में टीम वर्क से लाभ होगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा परंतु अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए संतुलित भोजन और नियमित नींद ले। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी एवं आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।
वृश्चिक :मेहनत का फल और प्रशंसा मिलेगी
इस सप्ताह आप कुछ लोगों की मंशा को समझ पाएंगे इसीलिए भरोसेमंद लोगों के साथ रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा एवं किसी कठिन कार्य को पूरा करने पर प्रशंसा मिलेगी। कोई रुका हुआ धन या पूर्ण भुगतान हो सकता है परंतु किसी भी प्रकार का निवेश ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें एवं अत्यधिक थकान से बचें। प्रेम संबंधों में आप बहुत ही भावनात्मक रहेंगे किसी भी प्रकार का शक अपनी पार्टनर पर ना करें। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु :यात्रा और नए अवसर मिलेंगे
इस सप्ताह आपके मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं यात्रा के दौरान नए संपर्क बनेंगे। कार्य क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं और व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति होगी। आपको आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे परंतु साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे परंतु यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही सफल समय बिताएंगे। नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर : जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, बचत पर ध्यान
इस सप्ताह आपकी सामाजिक जिम्मेवारियां बढ़ सकती है और परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आप भविष्य के लिए बचत की योजना बनाएं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार की थकान को नजर अंदाज न करें अन्यथा कमर एवं जोड़ों का दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी एवं अपनी भावनाओं को पूर्ण रूप से व्यक्त करें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ :नई सोच से नए अवसर आएंगे
इस सप्ताह आप अपनी नई सोच से लोगों को आकर्षित करेंगे एवं नए समूह से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने रचनात्मक विचारों से आगे बढ़ेंगे। अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा परंतु अचानक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मन को शांत रखें एवं योग आदि करें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी एवं कोई भी पुराना विवाद समाप्त होगा। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन: विनम्र व्यवहार से लाभ मिलेगा
इस सप्ताह आप अपने विनम्र व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे एवं मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी परंतु रचनात्मक कार्यों में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेवारी एवं सफलता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी परंतु किसी को भी उधर ना दें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए के मानसिक शांति पर ध्यान दें एवं पर्याप्त आराम भी करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी एवं साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। समुद्री हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


