More
    Homeदेश16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप और हत्या का आरोप, दिल्ली पुलिस ने...

    16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप और हत्या का आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

    स्वरूप नगर। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े और एक टेंपो भी बरामद किया है।

    शुरुआत में शव की शिनाख्त एक वयस्क महिला के रूप में हुई थी, लेकिन बाद की जांच और पहचान से यह स्पष्ट हुआ कि मृतका नाबालिग थी। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here