More
    HomeराजनीतिCM साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इस तरह...

    CM साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इस तरह की राजनीति शोभा नहीं देती

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों और राजनीतिक आचरण को लेकर तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे बड़े पद पर बैठे नेता को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती और वे अपने आचरण से खुद देश के सामने आ रहे हैं।

    'राहुल जहां जाते हैं, कांग्रेस का बंटाधार होता है'

    मुख्यमंत्री ने इससे पहले ओडिशा रवाना होने से पहले दिए गए अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पिछले राजनीतिक दौरों का रिकॉर्ड उठाकर देख लिया जाए, तो स्पष्ट हो जाएगा कि वे जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, वहां कांग्रेस को फायदा कम और नुकसान ज्यादा उठाना पड़ा है। जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को भली-भांति देख और समझ रही है।

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों का जिक्र

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीएम साय ने हालिया छात्रसंघ चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के चुनाव परिणाम अपने आप में बहुत कुछ बयां करते हैं। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे प्रमुख पदों पर शानदार जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI एक भी केंद्रीय पद पर कब्जा नहीं जमा सकी। उन्होंने अंत में कहा कि देश का युवा आज बेहद जागरूक है और सही-गलत का फर्क अच्छी तरह समझता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here