More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, शिक्षण सामग्री और जूते किए...

    अलवर में जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, शिक्षण सामग्री और जूते किए वितरित

    सेवा अभियान में विमंदित बच्चों को मिली उपयोगी सामग्री, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर दिया जोर

    अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से जयपुर की संस्था लॉज एक्सवियर 459 जीएलआई के सहयोग से आदर्श विमंदित विद्यालय में जरूरतमंद और विमंदित बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री, जूते सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं।

    कार्यक्रम में फीडिंग हैंड्स के संस्थापक पंकज जैन और समाजसेवी अमरदीप सोनी ने बच्चों को सामग्री प्रदान की। सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

    150 जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग

    फीडिंग हैंड्स के संस्थापक पंकज जैन ने बताया कि अलवर शहर के करीब 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य संसाधन उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिलती है तथा उनके सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहन मिलता है।

    समाजसेवी अमरदीप सोनी ने कहा कि फीडिंग हैंड्स की ओर से अलवर में जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले राशन वितरण किट में भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

    कई जिलों में सेवा कार्य कर रहा फीडिंग हैंड्स

    नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलतराम हजरती ने कहा कि फीडिंग हैंड्स समूह जयपुर सहित कई जिलों में जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से जरूरतमंद वर्गों की शिक्षा और मूलभूत आवश्यकताओं में सहयोग करने का आह्वान किया।

    कतरन और पुराने कपड़ों से बनाए उपयोगी सामान

    कार्यक्रम के दौरान जेएमसीसी के सहयोग से संचालित डूंगाराम-मनी देवी यादव स्मृति सिलाई केंद्र की संचालिका रेखा ने कतरन और अनुपयोगी कपड़ों से तैयार किए गए बैग और डस्टर भी प्रदर्शित किए।

    इस पहल के माध्यम से अनुपयोगी कपड़ों को उपयोगी वस्तुओं में बदलने के साथ-साथ सिलाई-कौशल के जरिए आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

    विद्यालय की गतिविधियों की दी जानकारी

    विद्यालय की प्रधानाचार्य पायल प्रधान ने बच्चों की विभिन्न शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के विकास के लिए विद्यालय में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अंत में नेक कमाई फाउंडेशन के समन्वयक अभिषेक तनेजा ने सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अर्चना आमेरिया, सुनीता शर्मा, कविता निमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here