More
    Homeराजस्थानखैरथलसानौली में जिला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, 130 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सानौली में जिला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, 130 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    14 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की चैंपियन रही सानौली, बालक वर्ग में बासनी ने मारी बाजी

    सोडावास। खैरथल-तिजारा जिले की 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती एवं शतरंज 14 वर्ष आयु वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को शहीद अमरसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सानौली गांव में हुआ। प्रतियोगिता में करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शहीद अमरसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सानौली गांव की टीम चैंपियन रही, जबकि बालक वर्ग में बासनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

    समापन समारोह की अध्यक्षता पीईईओ सुनील कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विनोद पाल यादव, एसीबीओ मुंडावर मौजूद रहे। वहीं मोनिका यादव प्रधानाचार्य, प्रवीण कुमार यादव प्रधानाचार्य एवं ऊषा यादव सरपंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता की संयोजक किरण यादव रहीं, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुभाष चंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय स्टाफ की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुजान सिंह, सुनीता यादव, रेखा चौहान, प्रिया यादव, मोनिका चौधरी, अनीता चौधरी एवं मीना यादव शामिल रहीं।

    इस अवसर पर शादीराम, रामसिंह, दयाराम, प्रकाश चंद्र, वीरसिंह यादव, हवासिंह अध्यापक, अभयसिंह थानेदार, जितेंद्र सिंह, सतीश बौहरा, मनोज कुमार, रणवीर एवं दलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    समापन अवसर पर विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here