More
    Homeराजस्थानजयपुरतपस्वियों का हुआ सम्मान, बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    तपस्वियों का हुआ सम्मान, बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    गायत्री नगर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व की पूर्णाहुति पर तपस्वियों के त्याग की हुई अनुमोदना

    जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर में दसलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में तप एवं त्याग करने वाले तपस्वियों का भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान 16 दिवसीय, 11 दिवसीय, पांच दिवसीय और तीन दिवसीय उपवास करने वाले तपस्वियों को सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद तपस्वियों को बग्गी में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

    मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि दसलक्षण महापर्व के दौरान गायत्री नगर मंदिर में विमला जैन पापड़ीवाल, संगीता लुहाड़िया और उर्मिला श्रीमाल ने 11 दिवसीय दसलक्षण धर्म के उपवास किए।

    वहीं मनोज जैन वोहरा ने चाकसू स्थित गोलोक धाम में परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में 16 कारण के 16 दिवसीय उपवास किए। अंकिता काला ने पांच दिवसीय तथा अनीता रावका, बयाना ने पंचमेरु के पांच दिवसीय उपवास किए।

    तीन दिवसीय उपवास करने वाले भी सम्मानित

    तीन दिवसीय उपवास करने वालों में सम्यक सोनी, आरती सोनी, आशी जैन, इशिका जैन पाटनी, रोमित जैन, शुभम जैन सेठी, राजू जैन, महक जैन, भाविक झांझरी, रेणु जैन, नव्या जैन बेनाड़ा, दीक्षा जैन, मोहित जैन भोंसा, सुनीता जैन बड़जात्या, अनीता छावड़ा एवं राकेश पटौदी शामिल रहे।

    मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने तप एवं त्याग करने वाले सभी तपस्वियों की कोटि-कोटि अनुमोदना की और उनके तप की सराहना की।

    बग्गी में निकली तपस्वियों की शोभायात्रा

    सम्मान समारोह के बाद तपस्वियों को बग्गी में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण के बीच समाजजनों ने तपस्वियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

    कार्यक्रम का कुशल संचालन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने किया। आयोजन के दौरान समाजजनों ने दसलक्षण महापर्व के माध्यम से तप, त्याग और आत्मसंयम के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here