अलवर में नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब, सीडब्ल्यूसी के आदेश पर परिजनों को सौंपा
अलवर। अखेपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेशानुसार परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
घर से लापता हुई थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, परिवादी ने अखेपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों ने बालिका की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
इसके बाद परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया और बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र रैगर उर्फ सुंदर, उर्फ आजाद, उर्फ टाइगर (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से डहरा मोड़, तहसील थानागाजी, जिला अलवर का निवासी है। वह वर्तमान में गांव मानवास, तहसील नारायणपुर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ में रह रहा था।
यह कार्रवाई थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


