खैरथल-तिजारा जिले में 14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण विशेष अभियान
मनीष मिश्रा, खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी 7 दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अतुलप्रकाश जी ने HPV टीकाकरण अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय एवं गैर सरकारी विद्यालयों में योग्य बालिकाओं की पहचान कर मिशन मोड पर HPV टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अभियान संचालित करने के लिए कहा गया है।
प्रेस नोट के अनुसार HPV टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी पात्र बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क लगाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण अभियान 28 फरवरी 2026 से लगातार संचालित किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिले का लक्ष्य 10,165 पात्र बालिकाओं का टीकाकरण करना है। अब तक जिले में 4,840 यानी 40.70 प्रतिशत बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है। अपेक्षित प्रगति की तुलना में टीकाकरण कम होने के कारण जिला कलेक्टर के निर्देश पर आगामी तीन दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं को HPV का टीका लगाया जाएगा। साथ ही बालिकाओं और उनके अभिभावकों को HPV टीकाकरण के महत्व की जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

