अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, जिलाध्यक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
अलवर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को अंबेडकर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री की सादगी को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलवर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों को हमेशा याद किया जाता है। गांधी जी ने देश और दुनिया को सत्य तथा अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देशसेवा की मिसाल कायम की।
गंगावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के बताए सत्य, सिद्धांत और आदर्शों के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


