More
    HomeराजनीतिPM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार का बढ़ाया हौसला, बहादुरी की...

    PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार का बढ़ाया हौसला, बहादुरी की तारीफ

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मिट मच्छार से फोन पर बातचीत कर उनकी अदम्य बहादुरी की जमकर सराहना की है। उनकी सूझबूझ और साहस के चलते विमान में सवार सभी 180 लोगों (यात्रियों और क्रू मेंबर्स) की जान सुरक्षित बच सकी थी। प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली।

    कॉकपिट में हुआ था खतरनाक हमला

    बुधवार को दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की गंभीर कोशिश की गई थी। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि विमान का सह-पायलट ही था। आरोपी ने उड़ान के दौरान भारतीय कैप्टन स्मिट मच्छार पर किसी नुकीली चीज से अचानक हमला कर दिया था।

    कैप्टन की बहादुरी और यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मिट मच्छार ने असाधारण हिम्मत का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे कुछ सतर्क यात्री तुरंत अंदर दाखिल हुए और उन्होंने आरोपी सह-पायलट को दबोच लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित आपात स्थिति में उतार लिया गया। इस उड़ान में कुल 174 यात्री सवार थे, जिनमें से 150 इजराइली नागरिक शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर कैप्टन से चर्चा के दौरान यह भी जाना कि उन्होंने इतने संकटपूर्ण और मुश्किल हालातों में किस प्रकार अपने संयम और साहस को बनाए रखा।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here