More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशख़ुद से चलकर नहीं ये तर्ज़-ए-सुखन आया है पाँव दाबे हैं बुज़र्गों...

    ख़ुद से चलकर नहीं ये तर्ज़-ए-सुखन आया है पाँव दाबे हैं बुज़र्गों के तो फ़न आया है”

    भोपाल आसरा वृद्धाश्रम शाहजहानाबाद भोपाल में इनरव्हील भोपाल राइज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की संध्या व गांधी जयंती के मौक़े पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौक़े पर बुजुर्गों के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया  जिस में सब बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।इस में बुजुर्गों को उपहार स्वरूप सर्दियों में काम आने वाली ज़रूरत की चीज़े भेंट की गई  इस मौक़े पर बुजुर्गों ने देश भक्ति गीत से समा बांध दिया कुछ बुजुर्गों ने गांधी जी से जुड़े यादगार किस्से सुनाये  इस मौक़े पर केक भी काटा गया जो बुजुर्गों से इनरव्हील भोपाल राइज की पूरी टीम की तरफ़ से एक कभी ना ख़त्म होने वाली दोस्ती का संदेश है  अंत में वाईस प्रेसिडेंट समीना अली इनरव्हील भोपाल राइज़ द्वारा सबको धन्यवाद दिया गया और ये संदेश भी दिया की हम सब एक है और अनेकता में ही एकता है  इस मौक़े पर इनरव्हील भोपाल राइज की पूर्व प्रेसिडेंट रुख़साना मोहसिन ,सेक्रेटरी उज्मा सलमान ,एडिटर शिबा अंसारी ,आई.एस.ओ नूज़हत सिद्दीकी ,व इनरव्हील के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here