लक्ष्मणगढ़ के रतिराम जाट को संगठन मजबूत करने और चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी, प्रिया सिंह मेघवाल जिला प्रभारी नियुक्त
लक्ष्मणगढ़। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी गतिविधियों के समुचित संचालन और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में अलवर जिले की जिम्मेदारी प्रिया सिंह मेघवाल को जिला प्रभारी तथा लक्ष्मणगढ़ निवासी रतिराम जाट को जिला सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि जिला और स्थानीय स्तर के कार्यकर्ता संबंधित प्रभारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही बैठकों और चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
संगठन और चुनावी गतिविधियों पर रहेगा फोकस
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों का उद्देश्य जिले में संगठन की समीक्षा के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना बताया गया है। प्रभारी और सह-प्रभारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
रतिराम जाट ने जताया नेतृत्व का आभार
अलवर जिला सह प्रभारी बनाए जाने के बाद रतिराम जाट ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुछ जिम्मेदारियां केवल पद नहीं होतीं, बल्कि किए गए भरोसे का प्रमाण होती हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए अलवर जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया है, इसके लिए वह हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
रतिराम जाट ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अलवर जिला सह प्रभारी बनाकर उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और साथी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नेतृत्व की ओर से जताए गए इस विश्वास को वह पद से नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति मेहनत, संघर्ष और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

