More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूरों में टकराव, अडानी फैक्ट्री में भारी बवाल

    बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूरों में टकराव, अडानी फैक्ट्री में भारी बवाल

    खरोरा: छत्तीसगढ़ के खरोरा स्थित रायखेड़ा अडानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच बड़ा बवाल और बलवा देखने को मिला है। इस घटना में फैक्ट्री के अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई और बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया।

    क्या है पूरा मामला?

    यह पूरा विवाद खरोरा थाना क्षेत्र का है, जहां फैक्ट्री परिसर के भीतर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। कुछ मजदूर अंदर ही शराब बेच रहे थे, जिसका विरोध करने पर बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीण भी फैक्ट्री के अंदर शराब की बिक्री का विरोध कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि मजदूरों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी झड़प और बलवे में बदल गई। इस हंगामे के दौरान रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

    पुलिस टीम पर भी हुआ हमला

    फैक्ट्री के अंदर हो रहे भारी हंगामे और हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित मजदूरों ने उग्र होकर पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति को पूरी तरह बेकाबू होता देख मौके पर भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here