रायपुर : हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये राधा पुरामे के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरत के समय काम आने वाला भरोसे का सहारा बन गए हैं। नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता होने के कारण महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम कोहका निवासी राधा पुरामे महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। वे इस राशि का उपयोग अपनी दवाइयों और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
पहले दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं के लिए पैसे की व्यवस्था करना उनके लिए चिंता का कारण रहता था। कई बार अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने निश्चित राशि मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। जरूरत के समय दवाइयां खरीदने के लिए उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है, जिससे परिवार पर उनकी आर्थिक निर्भरता भी कुछ हद तक कम हुई है।
*छोटी सहायता, जीवन में बड़ा संबल*
राधा पुरामे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च नियमित होने के कारण हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा भी मिला है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता राधा पुरामे जैसी महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल दे रही है। राधा पुरामे के लिए योजना की राशि दवाइयों का खर्च उठाने में सहारा बनकर उनके दैनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा कर रही है।
राधा पुरामे ने योजना से मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली यह राशि उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।


