More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में धूमधाम से मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव

    खैरथल में धूमधाम से मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव

    10 अक्टूबर को बाइक रैली, रंगोली-मेहंदी प्रतियोगिता व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन; 11 अक्टूबर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    खैरथल। अग्रवाल सभा, खैरथल के तत्वावधान में अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी का 5150वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल के सचिव नवीन अग्रवाल के अनुसार 10 एवं 11 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    समारोह के मुख्य अतिथि अलवर जिला अग्रवाल संस्था के संरक्षक पवन अग्रवाल होंगे, जबकि अध्यक्षता किशनलाल शास्त्री गौशाला ट्रस्ट ततारपुर के अध्यक्ष नरेश मित्तल करेंगे। कृषि उपज मंडी समिति खैरथल के पूर्व चेयरमैन सतीश सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समाज के अनेक गणमान्य लोगों की सहभागिता रहेगी।

    10 अक्टूबर को होंगे विविध कार्यक्रम

    कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार 10 अक्टूबर को विशाल बाइक रैली से होगी। सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों के साथ बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी दिन दोपहर 1 से शाम 3 बजे तक थाल सज्जा, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 6:30 बजे अग्रवाल भवन, खैरथल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से कवि एवं हास्य-व्यंग्य रचनाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    11 अक्टूबर को मुख्य समारोह और विशाल शोभायात्रा

    रविवार 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह की शुरुआत सुबह 9:15 बजे महाराजा अग्रसेन जी के माल्यार्पण से होगी। इसके बाद 9:30 बजे अग्रवाल सभा खैरथल अध्यक्ष मनोज गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

    इसके बाद दोपहर 12:15 बजे अग्रवाल भवन से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजबंधु एवं महिलाएं-बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे अग्रवाल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। वहीं रात 9:30 बजे महाआरती एवं सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

    अग्रवाल सभा की ओर से समाज के सभी बंधुओं एवं बहनों से परिवार सहित सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here