More
    Homeबिजनेसशेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स में 909 अंकों की गिरावट; मेटल-हेल्थकेयर स्टॉक्स...

    शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स में 909 अंकों की गिरावट; मेटल-हेल्थकेयर स्टॉक्स पस्त

    नई दिल्ली। बॉंड यील्ड में लगातार हो रही वृद्धि के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजार लगातार दूसरे सत्र में दबाव के साये में नजर आया, जहां प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 मिले-जुले रुख के साथ सपाट स्तर पर खुले थे। हालांकि, कारोबार की शुरुआत के कुछ ही समय बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया, जिसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे फिसल गए।

    आरबीआई की मौद्रिक नीति और वैश्विक संकेतों का असर

    मौजूदा समय में निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा मौद्रिक नीति के फैसलों और उसके संभावित प्रभावों का गहराई से आकलन करने में जुटे हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिल रहे कमजोर संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार जारी बिकवाली ने भी घरेलू बाजार की धारणा को काफी हद तक प्रभावित किया है, जिससे कारोबारी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here