More
    Homeधर्म-समाजभीलवाड़ा के श्री बाबाधाम में नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज, सेवाओं के...

    भीलवाड़ा के श्री बाबाधाम में नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज, सेवाओं के लिए समितियां गठित

    विशेष बैठक में सेवादारों को सौंपी जिम्मेदारियां, प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ होगी पूजा-अर्चना, हवन और गरबा

    भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम में विशेष नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को लेकर श्री बाबाधाम परिवार की ओर से विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर की सजावट, पूजा-अर्चना, यज्ञशाला, श्रद्धालुओं के दर्शन और गरबा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित होने वाले नवरात्रा महोत्सव के दौरान शक्ति पीठ को आकर्षक रोशनी, झंडियों, चुनरी सजावट, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

    मंदिर सजावट से लेकर दर्शन व्यवस्था तक जिम्मेदारियां

    बैठक में मंदिर सजावट की जिम्मेदारी विनीत अग्रवाल के साथ लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीण जैन, ओम व्यास, सत्यनारायण चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, गोपाल बंसल और प्रहलाद गोयल सहित सेवादारों को सौंपी गई।

    गरबा पंडाल की व्यवस्था के लिए विनेश अग्रवाल, मनोज एवं सनिल अग्रवाल, प्रमोद तोषनीवाल, सुभाष लढ़ा, गोविंद जोशी, विनोद जागेटिया, कुलदीप यादव, रजनीकांत रमानी, नितिन बुन्देल और नितेश पाण्डे को जिम्मेदारी दी गई।

    पूजा-अर्चना और यज्ञशाला की भी विशेष व्यवस्था

    मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था के लिए पं. शिवप्रकाश जोशी, पं. गोविंद गौतम और पं. योगेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। महंत के साथ पूजा-अर्चना की व्यवस्थाओं में राहुल न्याती, अनिल जैन, हर्ष प्रकाश शर्मा और सचिन सुखलेचा सहयोग करेंगे।

    यज्ञशाला में प्रतिदिन हवन और आहुतियों की व्यवस्था के लिए सुरेश जैन, सुरेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल और रितेश गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने की व्यवस्था श्रीकांत त्रिपाठी, थान सिंह, निक्की बुन्देल, बाबूलाल टांक, रामपाल मंत्री और कमलेश झंवर सहित सेवादार संभालेंगे।

    प्रतिदिन होगी आरती, गरबा के साथ विशेष पूजा

    नवरात्रा के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:15 बजे और शाम 7:30 बजे आरती होगी। इसके अलावा प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और आहुतियों का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रा महोत्सव के दौरान एक दिन विशेष लक्ष्मी यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा।

    आरती के बाद गरबा आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं के बैठने की व्यवस्था के लिए श्री बाबाधाम परिवार की 21 महिलाओं को सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरबा आयोजन के लिए राजेश नैनावटी को गरबा प्रभारी बनाया गया है।

    अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में होंगी व्यवस्थाएं

    श्री बाबाधाम परिवार की ओर से नवरात्रा महोत्सव के लिए विभिन्न समितियां गठित कर सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन सभी व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन श्री बाबाधाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल करेंगे।

    श्री बाबाधाम परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से नवरात्रा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना और गरबा आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here