More
    Homeराजस्थानअलवरतोड़ियार गांव में ‘एक प्रयास’ का चिकित्सा शिविर, 300 महिलाओं की स्वास्थ्य...

    तोड़ियार गांव में ‘एक प्रयास’ का चिकित्सा शिविर, 300 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

    महिला स्वास्थ्य समस्याओं पर चिकित्सकों ने दिया परामर्श, जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और पौष्टिक नाश्ता भी बांटा

    अलवर। सामाजिक संस्था ‘एक प्रयास’ की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, तोड़ियार गांव में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी एवं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में करीब 300 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

    महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

    शिविर के दौरान महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के साथ महिला संबंधी समस्याओं को लेकर परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

    शिविर में डॉ. कंचन बत्रा और डॉ. प्रेरणा ने अपनी सेवाएं देते हुए महिलाओं की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।

    महापौर सुमन अग्रवाल भी रहीं मौजूद

    शिविर में नगर निगम की महापौर एवं ‘एक प्रयास’ की सदस्य सुमन अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    संस्था की अध्यक्ष गायत्री डाटा के साथ अरुणा देवड़ा, वीणा अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, सुमन मित्तल, कुसुम खंडेलवाल, वंदना गुप्ता, तनुश्री देवड़ा, मंजू अग्रवाल, रविता रावत, सविता अग्रवाल, बबीता मोर, आशा मित्तल, पिंकी गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, शोभा बंसल, टि्क्वल शर्मा, शिल्पा सेठी और प्रमिला गुप्ता सहित सदस्यों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

    बच्चों और महिलाओं को फल व पौष्टिक नाश्ता बांटा

    शिविर के दौरान विद्यालय के बच्चों तथा महिला मरीजों को निःशुल्क फल और पौष्टिक नाश्ता भी वितरित किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here