More
    Homeराजस्थानअलवरसड़क हादसे में शुरुआती 10 मिनट अहम, सही फर्स्ट एड बचा सकता...

    सड़क हादसे में शुरुआती 10 मिनट अहम, सही फर्स्ट एड बचा सकता है जीवन

    नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026 सीजन-02 में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के प्राथमिक उपचार पर होगा विशेष जागरूकता सत्र

    अलवर। सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही प्राथमिक उपचार और समय पर आपातकालीन सहायता मिलने से किसी की जान बचाने में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026 सीजन-02 के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देने पर विशेष जन-जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा।

    एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि यह जागरूकता सत्र रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 7:30 बजे कंपनी बाग, अलवर में आयोजित होगा। सत्र की थीम First Aid to Road Accident Victims – Immediate Care, Right Action, Lives Saved रखी गई है। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों, मेडिकल विद्यार्थियों और आम नागरिकों को दुर्घटना के समय सही कदम उठाने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

    9 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मिलेगा प्रशिक्षण

    सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. गौरव शर्मा (MBBS, MD मेडिसिन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर) सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में घटनास्थल की सुरक्षा, आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर कॉल करना, सांस और एयरवे की जांच, जरूरत पड़ने पर सीपीआर, रक्तस्राव पर नियंत्रण, रीढ़ की संभावित चोट में सावधानी, फ्रैक्चर का प्राथमिक प्रबंधन, जलने की स्थिति में उपचार तथा शॉक से बचाव जैसे विषय शामिल होंगे।

    डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान आम नागरिकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्राथमिक उपचार की बुनियादी जानकारी होने से घायल व्यक्ति को समय पर मदद उपलब्ध कराने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने लोगों से जागरूकता सत्र में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि Be Prepared, Save Lives का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। अभियान का लक्ष्य Together for a Safer Tomorrow की भावना के साथ सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक समाज तैयार करना है।

    नवंबर में होगा राष्ट्रीय स्तर का फिजियोकॉन

    अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के तत्वावधान में नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026 सीजन-02 का आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्फ्रेंस की थीम Movement for All: Inclusive Physiotherapy Practice, Research & Treatment रखी गई है।

    आयोजकों के अनुसार, कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट, चिकित्सक और मेडिकल विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें फिजियोथेरेपी की आधुनिक उपचार पद्धतियों, शोध, समावेशी चिकित्सा अभ्यास और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here