श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट की पहल, योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने कराया योग अभ्यास
राजगढ़। विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाबाग में योग शिक्षा सत्र आयोजित किया गया। पतंजलि वैलनेस के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व से परिचित कराया।
गांव-गांव तक योग पहुंचाने की पहल
कार्यक्रम के दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने में सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से योग को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को योग से जोड़ने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।
योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा मिल सकता है। विद्यालयों में इस तरह के सत्र विद्यार्थियों को कम उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में सहायक हो सकते हैं।
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया भाग
योग सत्र के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजूबाला वर्मा, अध्यापिका प्रियंका कुमारी सहित कुनाल, रिंकू बैरवा, हर्ष, अदिति, कोमल प्रजापत, जीविका, खुशबू और राधे बैरवा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास की उपयोगिता समझाना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


