सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा, एनईबी पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
अलवर। दशहरा और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र में शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था मजबूत करने और त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस और आमजन के बीच समन्वय पर जोर
थाना प्रभारी सुनी लाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों से पुलिस का सहयोग करने तथा अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, ताकि शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।
बैठक में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


