More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, शरीर में छिपाकर लाई थी करोड़ों...

    मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, शरीर में छिपाकर लाई थी करोड़ों की कोकीन

    मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान जाम्बिया की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने शरीर के भीतर कोकीन छिपाकर भारत में दाखिल हुई थी। चिकित्सकीय जांच के बाद उसके शरीर से सफेद पाउडर से भरे 11 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

    शरीर के भीतर छिपाकर लाई जा रही थी कोकीन

    डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक, बीस अक्टूबर को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर मुंबई क्षेत्रीय इकाई की टीम ने हवाई अड्डे पर संदिग्ध महिला यात्री को दबोचा। वह सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन से इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते मुंबई पहुँची थी। अधिकारियों को पुख्ता शक था कि महिला ने अवैध रूप से मादक पदार्थ अपने शरीर के अंदर छिपा रखे हैं।

    अन्तरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है कीमत

    शक के आधार पर बीस और इक्कीस अक्टूबर को अस्पताल में महिला की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसके दौरान उसके शरीर से कुल 11 कैप्सूल निकाले गए। जाँच में इन सभी कैप्सूलों के अंदर उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन होने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ का कुल वजन 190 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी

    डीआरआई ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी के पीछे जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य चेहरों बेनकाब करने के लिए आगे की तफ्तीश तेजी से की जा रही है। तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here