सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान
अलवर। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की 525वीं जयंती समारोह के अंतर्गत भार्गव युवा संघ, अलवर की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सेठ माखन लाल महावर चैरिटेबल ब्लड बैंक सोसायटी, रेड क्रॉस भवन, आयकर भवन के पास, मोती डूंगरी, अलवर में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना रहा।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता, सामाजिक सेवा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में पुनीत भार्गव, विदित भार्गव, नितिन भार्गव, कनिका भार्गव, प्रीति भार्गव, मयूर भार्गव, सौरभ भार्गव, अतुल भार्गव, तन्मय भार्गव, राजीव भार्गव एवं मोहित भार्गव शामिल रहे।
समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए अखिल भारतीय भार्गव सभा के उपप्रधान रमेश भार्गव, अलवर भार्गव सभा के अध्यक्ष च्यवन भार्गव, सचिव हरीश भार्गव, हेमू डे कार्यक्रम के संयोजक राजीव भार्गव, सह-संयोजक सुरेश भार्गव, बनवेश भार्गव, अशोक भार्गव (स्कीम नंबर 1) तथा अशोक भार्गव (कर्मचारी कॉलोनी) उपस्थित रहे।
सभी गणमान्य अतिथियों ने रक्तदान जैसे पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने युवाओं को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
भार्गव युवा संघ ने सहयोगियों का जताया आभार
भार्गव युवा संघ, अलवर की अध्यक्ष अनुमेहा भार्गव ने सभी रक्तदाताओं तथा आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले युवा सदस्यों की सराहना की। उन्होंने संघ के संरक्षक आशीष भार्गव, सह-सलाहकार दीपक भार्गव, सचिव दीपशिखा भार्गव, कोषाध्यक्ष विनोद भार्गव, स्वाति भार्गव, कनिका भार्गव सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बत्रा ने भार्गव युवा संघ, अलवर और सभी रक्तदाताओं को इस नेक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान संघ की ओर से रक्तदाताओं और उपस्थित लोगों को फल एवं जूस भी वितरित किए गए।
भार्गव युवा संघ का यह आयोजन रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


