More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश के 102 छात्रों की चमकेगी किस्मत, सरकार देगी एक-एक लाख...

    मध्य प्रदेश के 102 छात्रों की चमकेगी किस्मत, सरकार देगी एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति

    भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर के मौके पर राज्य में कई बड़े प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इस खास दिन 102 होनहार छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इन सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को 1-1 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेंगे।

    ऑनलाइन कॉम्पटीशन से हुआ छात्रों का सिलेक्शन

    इस स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास ने किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्माष्टमी के दिन इस योजना का ऐलान किया था, जिसके बाद न्यास ने स्कूल और कॉलेज लेवल पर एक ऑनलाइन कॉम्पटीशन कराया था। इस प्रोसेस के जरिए कुल 102 मेधावी छात्रों को चुना गया है, जिन्हें कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप बांटी जाएगी।

    17 जिलों के स्टूडेंट्स लिस्ट में शामिल

    स्कॉलरशिप के लिए राज्यभर से 63,736 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 58,099 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन एग्जाम दिया। इसके बाद लॉटरी सिस्टम से विजेताओं के नामों का फैसला हुआ। चुने गए छात्र खंडवा, अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन जिलों से हैं। इनमें सबसे ज्यादा 6 छात्र खंडवा जिले के हैं।

    भारतीय संस्कृति और ज्ञान से जोड़ना है मकसद

    विजेता छात्रों की पूरी लिस्ट श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य मकसद युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी कलाओं और भारत की पुरानी ज्ञान परंपरा से जोड़ना है, ताकि छात्र उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतार सकें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here