More
    Homeराज्यबिहारबिहार के सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य तेज, अक्टूबर में 1,627 योजनाएं...

    बिहार के सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य तेज, अक्टूबर में 1,627 योजनाएं पूरी, लंबित 3,312 योजनाओं पर काम जारी

    पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का दावा किया है। समग्र शिक्षा अभियान और पीएमश्री योजना के तहत अक्टूबर में अब तक 1,627 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 3,312 योजनाओं पर काम जारी है। बीते एक महीने में निर्माण कार्यों के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक पलासिया के अनुसार, विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। अक्टूबर में अब तक 221 अतिरिक्त कक्ष तैयार किए गए, जिनके लिए करीब 9.73 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके अलावा, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, आर्ट-क्राफ्ट एवं कंप्यूटर कक्षों और शौचालयों के निर्माण पर भी काम किया गया है। विद्यालयों के पुराने भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण की योजनाएं भी शामिल हैं। विभाग के अनुसार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और भुगतान प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है। विभाग का मानना है कि इन कार्यों से स्कूलों में पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह, बेहतर स्वच्छता और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here