More
    Homeराज्यबिहारपीपा पुल चालू नहीं होने पर भड़के लोग, कच्ची दरगाह-फतुहा स्टेट हाईवे...

    पीपा पुल चालू नहीं होने पर भड़के लोग, कच्ची दरगाह-फतुहा स्टेट हाईवे किया जाम

    पटना। पटना सिटी में कच्ची दरगाह-दियारा को जोड़ने वाला पीपा पुल चालू नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने कच्ची दरगाह-फतुहा स्टेट हाईवे पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना नदी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपा पुल चालू नहीं होने से दियारा क्षेत्र के निवासियों को पटना आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यह पुल महत्वपूर्ण साधन है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग से जल्द पीपा पुल जोड़कर चालू करने की मांग की। उनका कहना है कि पुल शुरू होने से दियारा और पटना के बीच आवागमन आसान हो सकेगा। फिलहाल पुल चालू होने को लेकर लोगों की निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here