More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसंत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में महानुष्ठान आज शाम, सीएम मोहन...

    संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में महानुष्ठान आज शाम, सीएम मोहन यादव ने लिया आशीर्वाद

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार (26 अक्टूबर) को संत श्री रावतपुरा सरकार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री ने मुख्यमंत्री का शॉल, श्रीफल और मां राजराजेश्वरी का चित्र भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन (एक करोड़ अर्चन) महाअनुष्ठान में सहभागिता के लिए आमंत्रित भी किया।

    लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा महानुष्ठान

    भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शाम 7 बजे यह महाअनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में करीब 50 हजार श्रद्धालु शामिल होकर एक करोड़ अर्चन करेंगे। लगभग ढाई घंटे तक चलने वाले इस अनुष्ठान में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जिसके लिए उन्हें शाम 5:30 बजे तक स्थल पर पहुंचना होगा। अनुष्ठान का संचालन वाराणसी, हरिद्वार, वृंदावन और रावतपुरा सरकार देवस्थानम के 1100 आचार्य करेंगे।

    अर्चन के लिए जुटाई गई 238 प्रकार की विशेष सामग्री

    एक करोड़ अर्चन के इस भव्य आयोजन के लिए देश के कोने-कोने से 238 प्रकार की सामग्री मंगवाई गई है। इसमें नेपाल से रुद्राक्ष, केरल से 1100 चांदी के सिक्के, सूरत से 11 हजार साड़ियां, ओडिशा से नारियल और कोलकाता से 21 हजार पान के पत्ते शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से 11 हजार कमल के फूल, पन्ना से 11 लाख बिल्व पत्र और नरसिंहपुर से 21 क्विंटल गुड़ विशेष रूप से मंगाया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here