More
    Homeराज्यबिहारमोतिहारी में ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

    मोतिहारी में ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

    मोतिहारी,। अरेराज-मोतिहारी रोड पर गायघाट के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सेवराहा निवासी मनु कुमार और शुभम के रूप में हुई है। मनु कुमार चड़रहिया के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र थे और सेवराहा में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते थे। वहीं, शुभम अजय सिंह के पुत्र बताए गए हैं। हादसे में घायल आदित्य सिंह मानिकपुर-हसुआहा निवासी विजय सिंह के पुत्र हैं। दूसरे घायल की पहचान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हरसिद्धि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर से सेवराहा गांव में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here