पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया था दुष्कर्म मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जुटी आगे की जांच में
अलवर। शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकरलाल पुत्र भैरूलाल, निवासी चावण पहाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि पीड़िता ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद दर्ज किया मामला
पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी दिनेश चंद्र के अनुसार, आरोपी से पूछताछ सहित मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


