More
    Homeराजस्थानखैरथलसंत कंवर राम का 139वां वर्षी उत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ...

    संत कंवर राम का 139वां वर्षी उत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया

    नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, समापन पर हुआ भंडारा

    खैरथल।  संत कंवर राम धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से भगत कंवर राम साहब का 139वां वर्षी उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत में संत कंवर राम धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यकर्ता नगर परिषद खैरथल पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी का सम्मान किया। इसके बाद शाम को श्रीमती जसोदा बाई पुरुषार्थ भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों की उपस्थिति में विभिन्न जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।

    इस दौरान किशनगढ़ बास की नवनिर्वाचित नगर परिषद वाइस चेयरमैन कंचन लखानी तथा पार्षद अनीता हल्दवानी एवं भारती का सम्मान किया गया। वहीं, मुंडावर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद चेतन तनवानी और नगर परिषद पार्षद गोविंद कुकरेजा का भी अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही राजकीय सेवा में चयनित सिंधी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

    कार्यक्रम में संत भगत कंवर राम साहब के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here