More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रबिजली चोरी केस दबाने के लिए मांगे 8 लाख रुपये, ठेकेदार ACB...

    बिजली चोरी केस दबाने के लिए मांगे 8 लाख रुपये, ठेकेदार ACB के जाल में फंसा

    नासिक। बिजली मीटर में छेड़छाड़ और अतिरिक्त बिजली इस्तेमाल के मामले में कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक निजी विद्युत ठेकेदार को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदार ने पहले 8 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे सौदेबाजी के बाद 7 लाख रुपये में तय किया गया था।

    पोल्ट्री फार्म जांच के बाद मांगी गई रिश्वत

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान शिवाजी खंडेराव शिंदे (48), निवासी चांदवड तहसील के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के पोल्ट्री फार्म पर विद्युत भवन के उड़नदस्ते ने जांच के दौरान मीटर में दो केबल लगे होने और अतिरिक्त बिजली उपयोग का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई से बचाने और जुर्माना कम करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

    ACB ने बिछाया जाल, रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    ठेकेदार द्वारा लगातार रकम मांगे जाने पर शिकायतकर्ता ने 4 नवंबर को ACB से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। विभाग ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार ने तय की गई 7 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here