More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशराज्यपाल पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदाय की एंबुलेंस

    राज्यपाल पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदाय की एंबुलेंस

    भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में आयोजित गरिमामय आयोजन में भारतीय रेडक्रॉस की जिला शाखाओं को प्रदाय की जाने वाली 06 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे, सचिव रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एवं भारतीय रेडक्रॉस की जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद थे।

    राज्यपाल पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदान की जा रही प्रत्येक एंबुलेंस का सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत पूजन किया। वाहनों को झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। लोकार्पण समारोह में एन.एच.डी.सी. लिमिटेड भोपाल के द्वारा निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदत्त एंबुलेंस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर एवं भोपाल को  प्रदाय की गई है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here