15 नवंबर को जागरण, 16 को होगा विशाल भंडारा
नौगांवा। कस्बे के बाबा लालदास जी महाराज मंदिर में मूर्ति स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 15 व 16 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को रात 8 बजे से भव्य जागरण होगा। इसमें मनीष एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि भूपेश तिलकधारी मनमोहक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। 16 नवंबर को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
वर्षगांठ महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।


