More
    Homeबिजनेसटाटा नेक्सान में मिलेगा नया बॉक्सी डिजाइन, बड़ी स्क्रीन

    टाटा नेक्सान में मिलेगा नया बॉक्सी डिजाइन, बड़ी स्क्रीन

    नई दिल्ली। स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सान अब नए अवतार में आएगी। इतना ही नहीं, कंपनी इसकी नेक्स्ट जनरेशन पर काम कर रही है जिसे प्रोजेक्ट गरुड कोडनेम दिया गया है।
     महाराष्ट्र में हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में होने वाले बदलावों की जानकारी मिली है। नई टाटा नेक्सान 2027 में सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म, केबिन और इंजन के स्तर पर भी बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नई जनरेशन नेक्सान ईवी पर भी काम कर रही है। टेस्टिंग के दौरान नई टाटा नेक्सान पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी लेकिन इसके बॉडी शेप में बदलाव साफ नजर आते हैं। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसका फ्रंट हिस्सा ज्यादा सीधा और ऊंचा दिखाई देता है। वहीं रूफलाइन को भी पहले से ज्यादा फ्लैट रखा जा सकता है। इस नए डिजाइन से पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर हेडरूम मिलने की उम्मीद है।
    इसके अलावा कंपनी इसमें नए अलॉय व्हील, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नई लाइटिंग और बदला हुआ रियर बंपर दे सकती है। लेकिन टेस्ट मॉडल की तस्वीरों से फाइनल डिजाइन का पूरी तरह अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है। नई नेक्सान के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सामने आई स्पाई तस्वीरों में पतला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नजर आया है। इसके अलावा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर रोशनी वाला टाटा लोगो भी दिखाई देता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और इन-बिल्ट डैशकैम मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 अडास जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है। लेकिन कंपनी ने अभी इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।
    इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। वहीं मौजूदा 1.5-लीटर डीजल इंजन की जगह नया क्रायोजेट डीजल इंजन मिल सकता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की चर्चा है। नई टाटा नेक्सान को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नई जनरेशन नेक्सान में टाटा मोटर्स का मॉड्यूलर एटलस आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन प्लेटफॉर्म को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here