More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसिवनी मामले में पुलिस विभाग पर गिरी गाज, ASP सहित छह कर्मियों...

    सिवनी मामले में पुलिस विभाग पर गिरी गाज, ASP सहित छह कर्मियों पर कार्रवाई

    सिवनी. सिवनी में सामने आए एक वायरल वीडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीर संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर गांजा रखकर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

    एएसपी और एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

    इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी द्वारा इस संबंध में निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है।

    जीरो टॉलरेंस की नीति और निष्पक्ष जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है तथा पुलिस की वर्दी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की इस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here