More
    Homeराजस्थानजयपुरदो बहनों ने खाए नूडल्स, छोटी की मौत और बड़ी की तबीयत...

    दो बहनों ने खाए नूडल्स, छोटी की मौत और बड़ी की तबीयत बिगड़ी

    जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में घर पर बने नूडल्स खाने से एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

    अकेले होने पर दोनों बहनों ने बनाए थे नूडल्स

    जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 नवंबर को सामने आई। उस समय सात साल की पीहू कुमावत और उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी घर पर अकेली थीं। भूख लगने पर दोनों बहनों ने खुद ही घर पर नूडल्स तैयार किए और उन्हें खा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, नूडल्स खाने के कुछ देर बाद दोनों बहनें सो गईं।

    अस्पताल पहुंचने से पहले थमी मासूम की सांसें

    दोपहर करीब 3 बजे जब बच्चों की मां घर लौटीं, तो बड़ी बहन दिव्यांशी की नींद खुली और उसने घबराहट व तबीयत खराब होने की शिकायत की। वहीं, छोटी बहन पीहू बिस्तर पर बेसुध पड़ी रही और उठाने पर भी नहीं जागी। परिजन आनन-फानन में दोनों बहनों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पीहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्यांशी का उपचार शुरू किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here