More
    Homeदेशराजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने मारी बाजी, सीएम और मंत्रियों के इलाकों...

    राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने मारी बाजी, सीएम और मंत्रियों के इलाकों में भाजपा हारी

    भाजपा (राजस्थान) सरकार के खिलाफ़ भारी नाराज़गी !! 

    राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री, मंत्रियों तक के गढ़ में हारी भाजपा !!

    राजस्थान में बीजेपी
    लगातार पिछड़ रही..

    राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं और तस्वीर साफ हो रही हैं।

    जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में कांग्रेस काफी आगे चल रही हैं। अभी तक के नतीजों में कांग्रेस पंचायत समिति में 3000 से ज्यादा सीटें जीत चुकी हैं। जबकि भाजपा 1800 के आसपास है। जिला परिषद में भी कांग्रेस की साफ बढ़त हैं। कई जिलों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने जिला परिषद पर कब्जा जमा लिया।

    अब थोड़ा पिछली बार की बात करें।

    2020-21 के पंचायत चुनाव में भाजपा कई जिला परिषदों में मजबूत रही थी, खासकर पहले चरण में। पंचायत समितियों में दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर थी और कांग्रेस कुछ जगहों पर आगे रही थी। कुल मिलाकर पिछली बार दोनों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला था।

    इस बार का रुझान अलग है। कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले काफी मजबूत प्रदर्शन किया है। गांव-गांव में भाजपा सरकार के खिलाफ़ भारी नाराजगी साफ दिख रही है। निर्दलीय और आरएलपी जैसी पार्टियां भी अच्छी संख्या में सीटें ले रही हैं, जो कई जगहों पर निर्णायक साबित हो सकती हैं।

    नतीजे अभी पूरे नहीं आए हैं। 4 जिलों की गिनती दिसंबर में होगी। लेकिन अभी के रुझान बता रहे हैं कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस की वापसी जोरदार हैं।

    इन जिला परिषद के रिजल्ट पर एक नजर डालिए, 

    जैसलमेर-
    टोटल वार्ड-21 वार्ड
    कांग्रेस-20
    बीजेपी-1

    दौसा-
    टोटल वार्ड-37
    कांग्रेस-35
    बीजेपी-2

    कोटपुतली-बहरोड़-
    टोटल-27
    कांग्रेस-20
    बीजेपी-5
    अन्य-1

    टोंक-
    टोटल वार्ड-31
    कांग्रेस-25
    बीजेपी-5
    अन्य-1

    सवाईमाधोपुर
    टोटल वार्ड-31
    कांग्रेस-26
    बीजेपी-4
    अन्य-1

    सिरोही
    टोटल वार्ड-27
    कांग्रेस-21
    बीजेपी-5
    अन्य-1

    हनुमानगढ़
    टोटल-37
    कांग्रेस-26
    बीजेपी 7
    अन्य 4

    जोधपुर
    टोटल-43
    कांग्रेस 31
    बीजेपी 9
    अन्य 3

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here