More
    Homeदेशपाकिस्तान की घुसपैठ से जम्मू बॉर्डर पर हलचल, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई...

    पाकिस्तान की घुसपैठ से जम्मू बॉर्डर पर हलचल, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई निगरानी

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। आरोपी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लैय्या जिले का निवासी बताया जा रहा है और उसकी पहचान आवैस रजा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आवैस रजा, पिता इमदाद हुसैन और पता बस्ती गोकल, जिला लैय्या, पंजाब (पाकिस्तान) बताया है।

    तारबंदी पार करने का तरीका और बरामद सामग्री

    उसने अरनिया सेक्टर के साई कलां इलाके से सीमा की तारबंदी पार की थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पाकिस्तानी पहचान पत्र, कुछ अन्य दस्तावेज और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है। संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तान की तरफ से एक नाले के किनारे-किनारे चलते हुए बाड़ लांघकर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था।

    सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ और संवेदनशीलता

    सर्दियों के दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सतर्कता बनी रहती है, लेकिन अरनिया सेक्टर में तारबंदी पार कर किसी पाकिस्तानी नागरिक के प्रवेश करने के दावे की पुष्टि होने पर इसे सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आवैस रजा को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है और सुरक्षा एजेंसियां उसके प्रवेश के उद्देश्यों की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here