More
    Homeदेशसियांग बांध विवाद पर अमित शाह की पहल, स्थानीय लोगों से बातचीत...

    सियांग बांध विवाद पर अमित शाह की पहल, स्थानीय लोगों से बातचीत कर निकालेंगे रास्ता

    ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट क्षमता वाले सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (एसयूएमपी) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे। राजधानी ईटानगर के समीप बांदरदेवा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थानीय नागरिकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास की किसी भी योजना को जनभावनाओं की अनदेखी कर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

    संवाद के माध्यम से निकलेगा समाधान, संस्कृति की रक्षा सर्वोपरि

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश के निवासियों की समृद्ध परंपराओं, विशिष्ट संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं की पूरी तरह रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना से जुड़े हर पहलू पर स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों के साथ निरंतर संवाद कायम रखा जाएगा तथा आपसी बातचीत व सहमति के जरिए ही आगे का रास्ता निकाला जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here