नौगांवा पुलिस की कार्रवाई, म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी के मामलों में थे वांछित
नौगांवा । साइबर अपराधियों को ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए कमीशन पर अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को नौगांवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया की रामगढ़ वृतधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठन किया गया। तकनीकी संसाधनों की सहायता से पुलिस टीम ने नौगांवा थाना क्षेत्र के गांवो दबिश की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी करने वालों को ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए कमीशन पर अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे।
पुलिस ने महेंद्र पुत्र शिवलाल, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेवाड़ा तथा छूट्टा उर्फ छूटन पुत्र मोहरसिंह, जाति मेव, उम्र 57 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना नौगांवा, जिला अलवर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

