More
    Homeराजस्थानअलवरखैरथल में सहकार एंव रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन, 35 नवनियुक्त कार्मिकों...

    खैरथल में सहकार एंव रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन, 35 नवनियुक्त कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र

    जयपुर में आयोजित सहकार एंव रोजगार उत्सव का खैरथल में वीसी प्रसारण। जिला कलेक्टर ने 35 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

    मनीष मिश्रा, खैरथल-तिजारा । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में देशभर में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को सशक्त करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु “सहकार एवं रोजगार उत्सव” का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन जयपुर जिले के दादिया, वाटिका में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    जयपुर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से राजस्थान के सभी जिलों में किया गया। इसी क्रम में जिला सचिवालय, खैरथल-तिजारा में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन और लाभार्थी उपस्थित रहे।

    VC के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण:

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेशभर के 8000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख थे:

    • अन्न भण्डारण योजना के तहत 24 नए गोदामों का उद्घाटन

    • 64 मिलेट्स आउटलेट्स का लोकार्पण

    • गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹12 करोड़ के ऋण का वितरण

    • 2346 माइक्रो एटीएम का वितरण

    • श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग

    • 100 नए पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ

    केंद्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर सहकारिता को “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण का एक मजबूत आधार बताया और कहा कि इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं को भी बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र:

    जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान खैरथल-तिजारा जिले के 35 नवनियुक्त कार्मिकों को सरकारी सेवा में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें शामिल हैं:

    • 6 मेडिकल ऑफिसर

    • 6 फार्मासिस्ट

    • 4 नर्सिंग ऑफिसर

    • 4 प्रोग्रामर (आईटी विभाग)

    • 4 लेवल 1 शिक्षक (शिक्षा विभाग)

    • 1 संस्कृत लेक्चरर

    • 1 राजस्व अधिकारी (नगर निकाय)

    • 9 नर्स और कंपाउंडर (आयुर्वेद विभाग)

    इन सभी कार्मिकों को “वेलकम किट” भी प्रदान की गई।

    जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति:

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद सभापति हरिश रोघा, उपसभापति वरुण डाटा, किसान नेता टिल्लू, और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें समाज के लिए ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में मंच संचालन अभिषेक कौशिक द्वारा किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here