जयपुर में जुटेंगे अनेक कवि
अलवर/जयपुर।‘गुरुकुल संस्था द्वारा 25, 26 और 27 जुलाई 2025 को जयपुर में भव्य ‘राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन देशभर के साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के 100 से अधिक साहित्यकार, कवि, लेखक और चिंतक जयपुर पहुंचेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य भारतीय साहित्य की विविध विधाओं पर मंथन करना, नवोदित और वरिष्ठ साहित्यकारों के बीच संवाद स्थापित करना तथा हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार को नया आयाम देना है।महोत्सव का उद्घाटन समारोह 25 जुलाई को शाम 3 बजे होटल एस.आई.आई. होटल, , जयपुर में आयोजित होगा। इस उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय कवि बलवीरसिंह ‘करुण’ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन अवसर पर अनेक साहित्यिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
साहित्य महोत्सव के प्रमुख आयोजन बिंदु इस प्रकार होंगे:
26 जुलाई को सुबह से अनेक सत्रों में काव्य पाठ, साहित्यिक परिचर्चा और संगोष्ठियां आयोजित होंगी।
देशभर से आने वाले साहित्यकार अपनी-अपनी विधाओं में प्रस्तुति देंगे।
समापन सत्र में वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संयोजन किशोर पारीक, एके सुरेंद्र यादव और उनकी टीम को सौंपा गया है।
संपूर्ण आयोजन के संचालन एवं संयोजन की ज़िम्मेदारी विनीत चौहान (साहित्य संयोजक) के नेतृत्व में की जा रही है।

