More
    Homeराजस्थानअलवरटीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खैरथल में पोषण किट वितरण की...

    टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खैरथल में पोषण किट वितरण की शुरुआत, खैरथल में1115 मरीजों को मिलेगा लाभ

    खैरथल में1115 मरीजों को मिलेगा लाभ

    खैरथल,।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सैटेलाइट अस्पताल खैरथल में निशुल्क पोषण किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के पहले दिन 300 टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान की गई। यह वितरण 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें जिलेभर के कुल 1115 टीबी मरीजों को यह लाभ मिलेगा।

    पोषण किट में शामिल सामग्री:

    • चावल – 3 किलो

    • मिक्स दाल – 1 किलो

    • सरसों का तेल – 1 किलो

    • चना भूँगड़ा – 500 ग्राम

    • गुड़ – 1 किलो

    • साबुत मूंग – 500 ग्राम

    • साबुत सोयाबीन – 500 ग्राम

    इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पोषण किट के माध्यम से रोगियों को शारीरिक बल मिलेगा जिससे उपचार में तेजी आएगी।

    कार्यक्रम के समन्वयक अधिकारियों ने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों से आह्वान किया है कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट वितरण में सहयोग करें और “टीबी मुक्त भारत” अभियान को सशक्त बनाएं।

    यह अभियान न केवल मरीजों के लिए राहत देने वाला है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर जनसहभागिता का भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here