More
    Homeराज्यराजस्थानराजस्थान के मतदाताओं ने किया सोशल मीडिया के जरिए बेहतरीन प्रदर्शनः...

    राजस्थान के मतदाताओं ने किया सोशल मीडिया के जरिए बेहतरीन प्रदर्शनः कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

    जयपुरः  कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बेहतरीन प्रदर्शन कर सराहनीय कार्य किया है। राठौड़ शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान के उपरांत कहा कि देशभर के मतदाताओं ने जिस उत्साह एवं धैर्य के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता की वह सराहनीय है। हमारी यही सहभागिता लोकतंत्र को महान बनाती है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सोशल मीडिया रैंकिंग में राजस्थान ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान ने सोशल मीडिया के जरिए बेहतरीन प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।
    उन्होंने कहा कि आपकी सहभागिता से ही चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया शांति और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग, स्थानीय प्रशासन, पुलिसकर्मियों, समस्त मतदान टीमों व निष्ठावान कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। मतदान केंद्रों पर आमजन का जो उत्साह देखने को मिला, वह प्रशंसनीय व सराहनीय है। मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की इस यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मतदाताओं का एक-एक वोट स्थिर सशक्त और निर्णयशील सरकार के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा। मतदाताओं के वोट से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।
    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा एक बार फिर हम सब मिलकर नई ऊर्जा, नए जोश के साथ एक दूसरे का साथ देते रहेंगे और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर लाने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहने के लिए संकल्पित हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here